लूटकांड का प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

पौआखाली

सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. सुखानी पुलिस ने यह कार्रवाई एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में एनएच-327ई स्थित टोल प्लाजा के समीप की, जहां से घेराबंदी कर आरोपित को दबोचा गया. उसके पास से वारदात में शामिल एक मोटर साइकिल आर 15 भी बरामद किया है.

क्या था मामला

बीती पांच फरवरी को थानाक्षेत्र के झाटीबाड़ी में बंधन बैंक के कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में बैंक कर्मी रविंद्र कुमार ठाकुर निवासी ग्राम बेरनाना, थाना रानीगंज, जिला अररिया ने सुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़ित के अनुसार निहार बाबू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में घटना के चौबीस घंटे के भीतर ही सुखानी थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने आसूचना संकलन कर लूटे गए सामानों को आरोपी के घर से बरामद करने में सफलता अर्जित की थी. पुलिस संलिप्त दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन