गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर

Updated:
विज्ञापन

गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर

विज्ञापन

प्रभारी डीएम, एसपी व एसडीएम ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण किशनगंज. गृहमंत्री अमित शाह के किशनगंज दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को किशनगंज पहुंचेंगे. इसको लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है. सोमवार को संभावित कार्यक्रम स्थलों का प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त प्रदीप झा, एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने जायजा लिया. बताया कि गृहमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं. प्रभारी डीएम व एसपी ने जिला परिषद स्थित मैची सभागार का निरीक्षण किया. वहीं कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की जांच की. गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को लेकर हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले मार्ग पर प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है और इसे लेकर तैयारी की जा रही है. संभावित स्थलों का मुआयना किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन