सीएम की प्रगति यात्रा को ले तैयारी जोरों पर, पदाधिकारी ले रहे है जायजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jan 2025 8:57 PM
ठाकुरगंज प्रखंड की पटेसरी पंचायत में सीएम के आगमन को लेकर तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूर्ण कराया जा रहा है.
ठाकुरगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है. ठाकुरगंज प्रखंड की पटेसरी पंचायत में सीएम के आगमन को लेकर तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूर्ण कराया जा रहा है. मनरेगा से बन रहे खेल मैदान, कटहलडांगी स्कूल में चार दिवारी, विद्यालय के जर्जर भवन का कायाकल्प का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. मुख्यमंत्री इसी गांव में आयेंगे . प्रगति यात्रा को लेकर पंचायत में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ अब यह सजने-संवरने लगी है. इसके लिये जिले के कई वरीय अधिकारियों के अलावे बीडीओ अहमर अब्दाली , सीओ सुचिता कुमारी, पीओ समेत सभी विभाग के अधिकारी व कर्मी नित्य वहां चल रहे कार्यों का जायजा ले रहे हैं. ठाकुरगंज किशनगंज केटीटीजे सड़क की सफाई भी पिछले कई दिनों से चल रही है. गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने प्राथमिक विद्यालय कटहलडांगी का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए. विद्यालय के प्रधानाध्यापक , संकुल प्रमुख सहित पंचायत के मुखिया को विद्यालय को सजाने संवारने का जिम्मा सौंपते हुए उन्होंने सभी शिक्षको से ड्रेस कोड का पालन करने को कहा. बताते चले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित प्रगति यात्रा आगामी 21 जनवरी को किशनगंज पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










