फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

पोठिया पुलिस ने कुसियारी व रमनियापोखर से दबोचा, भेजे गए जेल

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों व वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है. थानाध्यक्ष अंजय अमन को बुधवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित मामलों के दो वारंटी अपने-अपने घरों में मौजूद हैं. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों में छापेमारी की और दोनों को धर दबोचा. गिरफ्तार वारंटियों में कुसियारी गांव से शमीम व रमनियापोखर से आबद हुसैन को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि दोनों आरोपित न्यायालय में लंबित एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिसके कारण माननीय न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन करना व क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों व अपराधियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एसआइ अखिलेश कुमार और एसआई विकास कुमार मुख्य रूप से शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन