पुलिस ने 6.840 लीटर विदेशी शराब किया जब्त

पुलिस टीम को देख आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया.
पहाड़कट्टा अर्राबाड़ी थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित शराब के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की है. मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में विदेशी शराब जप्त किया गया है, हालांकि शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष कनक लता को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अवैध शराब बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने रायपुर निवासी बिट्टू कुमार दास पिता स्व विजय कुमार दास के घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान घर के पीछे छिपाकर रखे गए विदेशी शराब ऑफिसर चॉइस ब्रांड के कुल 38 पैकेट शराब बरामद हुए. बरामद शराब की कुल मात्रा 6 लीटर 840 एमएल बताई जा रही है. बताया जाता है कि पुलिस टीम को देख आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कनक लता ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में इस तरह के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










