बंगाल से कथित रूप से अवैध तरीके से लाई जा रही 30 बोरी खाद जब्त, एक हिरासत में
फोटो कैप्शन - खाद रैक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
किशनगंज में पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने हलीम चौक के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल से अवैध रूप से लाई जा रही 30 बोरी खाद जब्त की है. इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि जुगाड़ वाहन का चालक फरार होने में सफल रहा.
किशनगंज. सदर थाना पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर हलीम चौक के समीप कार्रवाई करते हुए बंगाल से कथित रूप से अवैध तरीके से लाई जा रही करीब 30 बोरी उर्वरक खाद जब्त की है. इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.
आपके शहर में
जुगाड़ वाहन और ई-रिक्शा से लाई जा रही थी खाद
बताया जाता है कि उर्वरक खाद को एक जुगाड़ वाहन और एक ई-रिक्शा पर लादकर बंगाल से किशनगंज लाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर कृषि विभाग और सदर थाना पुलिस की टीम ने हलीम चौक के समीप कार्रवाई की.
संयुक्त टीम ने दोनों वाहनों को रोककर जांच की और खाद को जब्त कर लिया.
कार्रवाई के दौरान जुगाड़ वाहन चालक फरार
पुलिस और कृषि विभाग की कार्रवाई के दौरान जुगाड़ वाहन का चालक वाहन छोड़कर टीम को चकमा देते हुए मौके से फरार हो गया. टीम उसकी पहचान और तलाश में जुटी है. वहीं ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
चालक नहीं दिखा पाया खाद से संबंधित दस्तावेज
जांच के दौरान हिरासत में लिया गया ई-रिक्शा चालक खाद के परिवहन और उससे संबंधित कोई दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद खाद और वाहनों के संबंध में आगे की जांच शुरू की गई. पुलिस और कृषि विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि खाद कहां से लाई जा रही थी और इसे किशनगंज में कहां पहुंचाया जाना था. मामले में आवश्यक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए