पुलिस ने चलाया वाहन जांच, एक फरार वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया वाहन जांच, एक फरार वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान, नियमों की अनदेखी करने वाले आठ वाहन चालकों से वसूले 11 हजार

पौआखाली. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत जियापोखर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक गैर जमानतीय धारा वाले कांड में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी नरेश सिंह, पिता- सेमी सिंह उर्फ लेमू सिंह (साकिन कोइया) को गिरफ्तार किया है.

सघन वाहन जांच से मचा हड़कंप

अभियान के दौरान पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में डोरिया पुल व खोखो बस्ती मोड़ पर की गयी इस कार्रवाई में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले आठ वाहनों से कुल 11000 रुपये ऑनलाइन शमन राशि के रूप में काटा गया.

चालकों को दी गयी कड़ी हिदायत

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने न केवल जुर्माना वसूला, बल्कि चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया. थानाध्यक्ष ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने और वाहन चलाते समय वैध कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने चालकों से गति पर नियंत्रण रखने की भी अपील की.

थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि सुरक्षित यातायात नियमों के पालन व संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. पुलिस की इस सक्रियता से थाना क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन