पोठिया पुलिस ने धड़पकड़ अभियान में एक आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नौ ई-रिक्शा चालकों और दो मोटरसाइकिल चालकों से जुर्माना वसूला.

विज्ञापन

पोठिया पोठिया थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने कांड संख्या 398/24 के प्राथमिकी आरेपित जीवन राम को वीरपुर कॉलोनी स्थित उसके आवास से विधिवत गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त 53 वर्षीय जीवन राम, मैनेजर राम का पुत्र बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, उक्त मामला बीते 28 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया था. पुलिस द्वारा मामले के गहन पर्यवेक्षण के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी की धाराओं में बदलाव करते हुए इसे बीएनएस की धारा 80(2) और 3(5) के तहत परिवर्तित किया गया है. गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पोठिया इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अंजय अमन कर रहे थे. इस टीम में उनके साथ अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार, एसआई सुजीत कुमार, विकास कुमार, अखिलेश सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस की इस तत्परता से इलाके के असामाजिक तत्वों में हड़कंप है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन