अक्षय तृतीया के दिन बाल विवाह रोकने को ले लोगों को किया जायेगा जागरूक

Updated at : 28 Apr 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के दिन बाल विवाह रोकने को ले लोगों को किया जायेगा जागरूक

अक्षय तृतीया के दिन मंदिरों में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. वहीं जिला प्रशासन द्वारा मंदिरों में बाल विवाह नहीं हो इसके लिए विशेष रूप से सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जायेगा.

विज्ञापन

किशनगंज.अक्षय तृतीया के दिन मंदिरों में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. वहीं जिला प्रशासन द्वारा मंदिरों में बाल विवाह नहीं हो इसके लिए विशेष रूप से सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जायेगा. शहर के रूईधासा स्थित कार्यालय में जन निर्माण केंद्र के सचिव राकेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के तत्वावधान में बाल विवाह के खिलाफ धर्म गुरु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दिन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जन निर्माण केंद्र के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाल विवाहों की रोकथाम के लिए धर्मगुरुओं के बीच तीस अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को व्यापक सफलता मिली है और सभी धर्मगुरुओं ने इसकी सराहना करते हुए समर्थन का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने बताया कि यह देखते हुए कि कोई भी बाल विवाह किसी पंडित, मौलवी या पादरी जैसे पुरोहित के बिना संपन्न नहीं हो सकता. हमने उन्हें बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ने का फैसला किया. इसके सकारात्मक नतीजों को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं इस अक्षय तृतीया पर जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होने पाएगा. उन्होंने बताया कि जिले में तमाम मंदिरों-मस्जिदों के आगे ऐसे बोर्ड लगे हुए जिन पर स्पष्ट लिखा है कि यहां बाल विवाह की अनुमति नहीं है. गौरतलब है कि जेआरसी 2030 तक देश से बाल विवाह खत्म करने के मकसद से ””चाइल्ड मैरिज फ्री इंडिया”” कैम्पेन चला रहा है. जिला परियोजना समन्वयक मुजाहिद आलम ने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक सफलता मिल रही है. धर्म गुरुओं के बीच चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से समाज में बाल विवाह नहीं करने को लेकर जागरूकता फैली है और समाज के लोग इसे रोकने के खुद आगे आ रहे है. प्रेसवार्ता में जिला परियोजना समन्वयक मुजाहिद आलम, जफर अंजुम, सबीह अनवर, जहांगीर आलम, परिमल कुमार सिंह, पूजा कृष्णा एवं पूजा सिंह मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन