नशा मुक्त पखवाड़े के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति किया गया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jun 2024 9:19 PM
1वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रानीडंगा के द्वारा ''नशा मुक्त भारत पखवाडा'' कार्यक्रम के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा चौकी पानीटंकी में जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया.
गलगलिया. 41वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रानीडंगा के द्वारा ””नशा मुक्त भारत पखवाडा”” कार्यक्रम के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा चौकी पानीटंकी में जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी एकेसी सिंह ने किया. इस मौके पर उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया की ””नशा मुक्त भारत अभियान”” का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें. श्री सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, नशा भी छोड़ा जा सकता है, इसके लिए दृढ संकल्प लेना जरुरी है. व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है, लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है. नशा मुक्त जागरूकता दौड़”” मेची नदी पुल से पानीटंकी बाज़ार होते हुए गौरसिंह गांव तक आयोजित की गयी.एकेसी सिंह, उप महानिरीक्षक, उप-महानिरीक्षक अशोक कुमार ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी नवीन कुमार राय, सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी, उप कमांडेंट, 41वीं वाहिनी अरुण ब्याला, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो सिलीगुड़ी के सदस्य, स्थानीय युवागण, गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि, एसएसबी के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










