राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आम लोग परेशान

Updated at : 06 Mar 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आम लोग परेशान

राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आम लोग परेशान

विज्ञापन

टेढ़ागाछ. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर टेढ़ागाछ प्रखंड में विगत चार मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.जिसके कारण अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है. कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के नीतियों का विरोध किया है, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि ना तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और ना ही अन्य सुविधाओं का लाभ, ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने से वे घर से दूर काम करने को मजबूर है.कर्मचारियों की हड़ताल के चलते न केवल अंचल कार्यालय बल्कि पंचायतों में भी आम जनता का कार्य प्रभावित हो रहा है. भूमि संबंधित कार्य, नामांतरण, खाता सुधार और अन्य सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई है. हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और पंचायत के विभिन्न कार्य रुकने से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.राजस्व कर्मचारि विशाल कुमार का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. इस हड़ताल से न केवल सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में विकास के कार्यों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें उचित है और सरकार को इन पर शीघ्र विचार करना चाहिए.इस मौके पर कर्मचारी विशाल कुमार ,सतीश कुमार, रवि रंजन कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन