पौआखाली बाजार में किराना दुकान का तीन ताला तोड़कर चोरी, 17 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर
घटना के बाद दुकान में लोग
Pauakhali Theft News: पौआखाली नगर बाजार के इमामबाड़ा चौक के पास अज्ञात चोरों ने किराना दुकान के तीन ताले तोड़कर करीब 17 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना के बाद व्यापारियों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट:
Pauakhali Theft News:पौआखाली नगर बाजार स्थित इमामबाड़ा चौक के समीप गुरुवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी की चोरी कर ली. घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
तीन ताले तोड़कर दुकान में घुसे चोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे में लगे तीन-तीन तालों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद दुकान के एक कोने में रखी प्लास्टिक की थैली लेकर फरार हो गए.
पीड़ित दुकानदार शमसुल हक एवं मो. सितारे ने बताया कि शुक्रवार अहले सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दरवाजे के टूटे ताले देखकर हैरान रह गए. अंदर जांच करने पर प्लास्टिक की थैली गायब मिली, जिसमें करीब 16 से 17 हजार रुपये के छुट्टे पैसे रखे हुए थे. उन्होंने बताया कि दुकान में रखा अन्य सामान सुरक्षित है और किसी अन्य वस्तु की चोरी नहीं हुई है.
पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.
लगातार हो रही चोरी से बढ़ी चिंता
स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी गुदरी बाजार में चोरी की घटना हुई थी. इसके अलावा नगर क्षेत्र में पहले भी कई छोटी-बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं. लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है.
व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: महादलित टोला में बहाल हुई नल-जल योजना, फिर बहने लगा पेयजल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए