प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों की उपस्थिति व निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खोले: डीएम

Updated at : 12 Apr 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों की उपस्थिति व निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खोले: डीएम

जिला पदाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी को ले प्रतियोगिता परीक्षा के ले बैठक की गयी

विज्ञापन

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी को ले प्रतियोगिता परीक्षा को ले डीएम व एसपी ने की बैठक किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी को ले प्रतियोगिता परीक्षा के ले बैठक की गयी. इस पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा को कदाचार-मुक्त कराने को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में ब्रीफिंग की गई. परीक्षा तीन चरणों में ली जाएगी. प्रथम चरण 14 अप्रैल को दो पाली, 15 अप्रैल को प्रथम पाली, द्वितीय चरण 17 अप्रैल को दो पाली, 18 अप्रैल को प्रथम पाली, तृतीय चरण 20 अप्रैल को दो पाली, 21 अप्रैल को प्रथम पाली, में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक निर्धारित है. इस परीक्षा में जिला अंतर्गत लगभग 4980 परीक्षार्थी भाग लेंगे. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी 11 परीक्षा केंद्रों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी. ब्रीफिंग में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की व्यवस्था प्रत्येक केंद्राधीक्षक द्वारा की जाए. जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि प्रश्नपत्र केवल परीक्षार्थियों की उपस्थिति में एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खोले जाएं. साथ ही सीटिंग प्लान के अनुपालन को लेकर भी विस्तृत ब्रीफिंग दी गई. परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व से फ्रिस्किंग के उपरांत प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें. ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा परीक्षा केंद्रों के सुचारू व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों एवं तैनात कर्मियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) अनिवार्य रूप से की जाए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्र के भीतर कार्यरत प्रत्येक स्टाफ की जांच सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए. पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से आगाह किया कि परीक्षा माफिया, संगठित गिरोह एवं असामाजिक तत्वों द्वारा प्रश्नपत्र लीक करने के प्रयास किए जाते हैं, अतः सभी संबंधित पदाधिकारी उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखें. प्रश्न पत्र के सुरक्षित एवं समयबद्ध परिवहन को भी अत्यंत प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया. साइबर डीएसपी को परीक्षा को लेकर अलर्ट रहने, संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम समूहों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए. इसके अतिरिक्त उन्होंने यातायात व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए समुचित ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए. सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भीड़-भाड़, फोटोस्टेट दुकान, इंटरनेट कैफे एवं अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे तथा वीसी के माध्यम से भी पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वॉ कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन