मेहनत करनेवालों को ही सबकुछ मिलता है: राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की किशनगंज शहर के रामपुर स्थित तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट ने संचालित प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. समारोह में उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी, ट्रस्ट के चैयरमेन मौलाना मतिउर रहमान, विधायक कमरूल होदा मौजूद थे. दीक्षांत समारोह में ट्रस्ट के चैयरमेन ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इसके बाद राज्यपाल के हाथों छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. इस अवसर पर जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अफसार आलम, इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मोहम्मद इस्तियाक, डीएम विशाल राज, एसपी संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. क्या कहते हैं राज्यपाल समारोह में बोलते हुए राज्यपाल आरिफ मोहमद खान ने महिलाओं की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आज बच्चियां फाइटर प्लेन चला रही हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि कुदरत ने इंसान को सोचने समझने की शक्ति दी है. उन्होंने जोर दिया कि मेहनत करने वाले को ही सब कुछ मिलता है और परमात्मा हर किसी में आत्मा की शक्ल में मौजूद है. क्या कहते हैं मंत्री डॉ जायसवाल समारोह में उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र शिक्षा के विकास में सरकार की प्राथमिकता में है. सूबों में सड़कों और पुलों का तेजी से निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीनों में पूरे बिहार में यदि किसी सड़क में गड्ढा मिला तो इंजीनियर और संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने महिला शिक्षा पर भी अपने विचार व्यक्त किए. क्या कहा मंत्री अशोक चौधरी ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत सीमांचल में सबसे अधिक सड़कें बन रही हैं. उन्होंने मानवता की सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि बिहार में जहां मुसलमानों की आबादी अधिक है, वहां शिक्षा के और अधिक विकास की जरूरत है. क्या कहा ट्रस्ट के चैयरमेन ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मतीउर रहमान ने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए खुशी, गर्व और सफलता के अविस्मरणीय क्षण लेकर आया है. पूरा वातावरण ज्ञान, गरिमा और उज्ज्वल भविष्य की आशाओं से परिपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज उत्तर-पूर्वी बिहार का एक प्रसिद्ध, विश्वसनीय और प्रतिष्ठित शैक्षणिक, सामाजिक एवं तकनीकी संस्थान है. क्या कहा विधायक विधायक कमरूल होदा ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से सैकड़ों छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे है. शिक्षा मानव जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन