SSB जवानों संग सड़कों पर उतरे बच्चे, कद्दूभिठा में साइकिल रैली से फिटनेस का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

कद्दूभिट्ठा एसएसबी कैंप से साइकिल रैली निकालते हुए शिक्षक बच्चे और जवान | Prabhat Khabar Network

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कद्दूभिठा में एसएसबी जवानों और स्कूली बच्चों ने मिलकर साइकिल रैली निकाली. इस रैली का उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक करना था.

विज्ञापन

ठाकुरगंज : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाये जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कद्दूभिठा में रविवार को साइकिल रैली निकाली गयी. खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को खेल स्पर्धाओं के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह रैली एसएसबी कैंप कद्दूभिठा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोईया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का हिस्सा रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों और एसएसबी जवानों ने मिलकर निकाली रैली

साइकिल रैली में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोईया के छात्र-छात्राओं के साथ 19वीं वाहिनी एसएसबी कैंप कद्दूभिठा के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली कद्दूभिठा, बाड़ी जमीन, कोईया समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरी और वापस एसएसबी कैंप पहुंचकर समाप्त हुई.

इस दौरान बच्चों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े संदेश देकर ग्रामीणों को जागरूक किया.

खेलों से अनुशासन और नेतृत्व का होता है विकास

प्रधान शिक्षक अब्दुल मलिक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है. ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को खेलों के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है.

उन्होंने आयोजन में एसएसबी की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों का उत्साह बढ़ रहा है.

तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम में कई गतिविधियां

तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल होने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. साइकिल रैली में बच्चों और एसएसबी जवानों की संयुक्त भागीदारी ने खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया और विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया.

कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक अब्दुल मलिक, सहायक शिक्षक सुधीर कुमार गणेश, नीरज कुमार यादव, शालिनी चौधरी तथा एसएसबी के जवान देवाशीष जेना, मिहिर रंजन ओझा, मुफास्साल हुसैन, प्रबोध कुमार साह, संजय रावत, नरेश कुमार, प्रदीप उरांव, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार समेत अन्य जवान और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन