मारपीट का नामजद आरोपित हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मारपीट का नामजद आरोपित हुआ गिरफ्तार

पोठिया थाना क्षेत्र के सोनापुर बावलगछ गांव के चर्चित लूटपाट कांड में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया थाना क्षेत्र के सोनापुर बावलगछ गांव के चर्चित लूटपाट कांड में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित डूबानोची पंचायत के तारणी गांव का सिराज का पुत्र मो मुजाहिद बताया जा रहा है. सोनापुर बावलगछ गांव निवासी मो अब्दुल सलाम के आवेदन पर पोठिया थाना में कांड संख्या 63/26 दर्ज कराया गया था और इस कांड में बिहार व बंगाल के 18 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया. वही मारपीट की इस घटना में 50 अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है. प्राथमिकी के अनुसार बीते 16 फरवरी की दोपहर आरोपितों ने मो अब्दुल सलाम के घर पर हथियार व लाठी डंडे से लैस होकर धाबा बोल दिया था. घर के रखें सामानों को क्षतिग्रस्त किया गया. कई चार पहिया वाहनों, आधा दर्जन बाइक व दो ट्रकों को भी तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया गया था. कांड के वादी अब्दुल सलाम ने बताया कि आरोपित हमारे पूरे परिवार को जान से मारने के इरादे से घर में प्रवेश किया था. उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र अब्दुल करीम से आरोपित मुजाहिद ने कुछ रुपये लिए थे. जो रुपये वापस मांगने को लेकर मुजाहिद आदि ने मारपीट, लूटपाट व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. ईधर पीड़ित ने पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन