नाबालिग ने युवक पर लगाया अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग ने युवक पर लगाया अपहरण व दुष्कर्म  का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने कटिहार जिले के एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शनिवार को सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की रहती है. आरोपित युवक नाबालिग लड़की के घर के पास अपने किसी रिश्तेदार के यहां आता था. पांच मई को नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी. तभी आरोपित युवक वहां आ गया और नाबालिग लड़की को जबरन उठा कर कुछ पदार्थ खिलाकर वहां से ले गए. इससे लड़की बेहोश हो गई. जब नाबालिग लड़की की नींद खुली तब वह किसी दूसरे शहर में थी. उसे बताया गया कि वह दिल्ली में है. दिल्ली में आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक शोषण किया. एक दिन नाबालिग लड़की वहां से फरार होने वाली थी लेकिन आरोपित युवक की नजर नाबालिग लड़की पर पड़ गई. 15 जुलाई को आरोपी युवक नाबालिग लड़की को किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास लाकर छोड़ दिया. नाबालिग किसी तरह अपने गांव पहुंची और परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई. घर वालों ने आरोपी युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. मामले को लेकर पंचायती भी हुई लेकिन अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन