सीमा क्षेत्र में योग का संदेश, एसएसबी ने विद्यालयों में चलाया विशेष अभियान

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :06 May 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा क्षेत्र में योग का संदेश, एसएसबी ने विद्यालयों में चलाया विशेष अभियान

योगाभ्यास के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ रखने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.

विज्ञापन

किशनगंज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 100 दिन पूर्व प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत ई समवाय माफीटोला की ओर से उच्च मध्य विद्यालय लालपानी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर (सीमा चौकी फतेहपुर) तथा माध्यमिक विद्यालय भोराह (सीमा चौकी पेकटोला) में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया. कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा एसएसबी के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान प्रशिक्षित जवानों द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया, जिसमें प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन सहित कई महत्वपूर्ण आसनों को शामिल किया गया. योगाभ्यास के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ रखने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. एसएसबी के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और अनुशासन का भी सशक्त माध्यम है. उन्होंने छात्रों और स्थानीय लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने और इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही यह भी बताया गया कि योग से न केवल रोगों से बचाव होता है, बल्कि एक सकारात्मक और संतुलित जीवन जीने में भी सहायता मिलती है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला. छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया और योग के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की। एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया. कार्यक्रम से संबंधित कुछ छायाचित्र भी अवलोकनार्थ साझा किए गए हैं, जो इस आयोजन की सक्रियता और सहभागिता को दर्शाते है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन