ट्रेन में मौलाना की हत्या को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में मौलाना की हत्या को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

किशनगंज. उत्तर प्रदेश में ट्रेन यात्रा के दौरान मौलाना तौसीफ रेजा की नृशंस हत्या व दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार के कत्ल को लेकर सीमांचल के नेताओं में भारी आक्रोश है. सोमवार को एआइएमआइएम व लोजपा के प्रतिनिधिमंडल ने किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज से मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई व पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ की गुहार लगायी.

मौलाना की हत्या से इलाके में भय का माहौल : अख्तरुल ईमान

एआइएमआइएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 26 अप्रैल को ट्रेन यात्रा के दौरान मौलाना तौसीफ रेजा की हत्या कर दी गयी. इस घटना से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है. उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए व दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दी जाए. विधायक ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की भी वकालत की.

युवाओं व बिहारियों को बनाया जा रहा निशाना : सरवर आलम

कोचाधामन विधायक सरवर आलम ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को बिहारियों के साथ हो रही हिंसक घटनाओं से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि सरकार को इन घटनाओं पर मूकदर्शक बने रहने के बजाय स्पष्ट व कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने बिहारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाए.

लोजपा ने जताई चिंता, सख्त कदम उठाने की मांग

लोजपा नेता मोहम्मद कलीम उद्दीन ने इस तरह की घटनाओं को बेहद चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में बिहारियों को निशाना बनाए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि बिहार के बाहर रहने वाले युवाओं व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए जाएं.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन