कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक
कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक
कोचाधामन. बगलबाड़ी पंचायत के रहमतपाड़ा में कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित हुई. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित बैठक में कांग्रेस के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्यासी रहे प्रोफेसर मुसव्वीर आलम, प्रवक्ता सृजन अभियान के पर्यवेक्षक प्रेम रॉय, पूर्णियां जिला के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन,आजाद साहिल जिला कांग्रेस कमिटी किशनगंज के जिलाध्यक्ष सहाबुल अख्तर आदि मौजूद थे. बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती,जन सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से रमीज रजा उर्फ सोनू को कोचाधामन संगठन प्रभारी मनोनीत किया गया. इस मौके पर विपुल राज, दिलशाद गनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










