कार से 211 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
कार से 211 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मोजाबाड़ी पुल के पास उत्पाद विभाग की कार्रवाई, बंगाल से अररिया ले जाई जा रही थी खेप, चालक फरार
किशनगंज. जिले में शराब तस्करों व पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का डंडा लगातार चल रहा है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचने में कामयाबी पायी है. जानकारी के अनुसार, उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली और संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में टीम ने मोजाबाड़ी पुल पर विशेष जांच अभियान चलाया था. इस दौरान एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया. तलाशी लेने पर अधिकारी भी दंग रह गए. कार के भीतर विशेष रूप से छिपाकर रखी गई कुल 211.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मनोज कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, अंधेरे व भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपी का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.बंगाल से जुड़ी थी तस्करी की कड़ी
मामले का खुलासा करते हुए उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि यह शराब पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी और इसे अररिया जिले में खपाने की योजना थी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ विभाग ”जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है. फरार चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










