पुलिस ने की बैंक व अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों में चलाया जांच अभियान
बैंक के अंदर आने वालों के कागजात की जांच करें.
किशनगंजएसपी संतोष कुमार कुमार के निदेश पर बुधवार को जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक, अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज पुलिस द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों में बैंकिंग प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु बैंकों की सुरक्षा जांच की गयी. बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है. पुलिस ने शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा को लेकर जानकारी ली. इस दौरान बड़े निकासी से पूर्व इसकी सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया. शाखा की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी ली. बैंक के गार्ड को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बैंक के अंदर आने वालों के कागजात की जांच करें. अगर कोई संदिग्ध लगे तो पहचान पत्र देखें और तुरंत ही पुलिस को सूचना दें. बैंकों के आसपास भटकने वाले संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अलग अलग टीम का गठन किया गया है. पूरे जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों में सुरक्षा की पड़ताल की जा रही है. एहतियातन बैंक आने वालों लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. वाहन जांच अभियान और बैंकों में जांच पड़ताल अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










