अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाएं विशेष अभियान

Updated:
विज्ञापन
अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाएं विशेष अभियान

अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाएं विशेष अभियान

विज्ञापन

किशनगंज. एसडीपीओ वन के कार्यालय में शनिवार को क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. जिसमें सदर थाना, कोचाधामन थाना, बहादुरगंज थाना, विशनपुर थाना, महिला थाना व टेढ़ागाछ थाना के थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने कहा कि एहतियातन थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतेंगे. टेढ़ागाछ, फतेहपुर आदि नेपाल सीमा से सटे थानाध्यक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि बंगाल सीमा समीप होने के कारण शराब तस्करी की आशंका रहती है. बंगाल सीमा समीप होने के कारण विशेष रूप से सतर्कता अपेक्षित है. ऐसे में थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में ऐहतियातन वाहन जांच अभियान चलाएंगे. सभी चेक पोस्ट पर निगरानी बरतेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि न्यायालय संबधी मामले का निपटारा समय पर करें.जिन थानों में कांड लंबित थे. उनसे एसडीपीओ ने कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कहा कि सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे. समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, वाहन चेकिंग अभियान चलाने आदि का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना न हो इसके लिए वाहन जांच के दौरान हेलमेट की भी जांच करें. चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाले चालकों पर जुर्माना लगाएं. साथ ही उन्हें ये भी समझाए की बाइक चलाते समय हेलमेट कितना जरूरी है. क्राइम मीटिंग में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, विशनपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन