तैयबपुर हॉल्ट स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान

विधा नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है.
पहाड़कट्टा एनएफ रेलवे के अलुवाबाड़ी रोड- सिलीगुड़ी रेलखंड पर अवस्थित तैयबपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. स्टेशन के न तो प्लेटफार्म की स्थिति ठीक है और न ही शौचालय व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है. प्लेटफॉर्म के टूटकर ध्वस्त हो जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है. इसे विडंबना ही कहा जाय कि तैयबपुर हॉल्ट स्टेशन रेलवे के अधिकारियों की उपेक्षा के कारण सुविधा विहीन हो गई है. हालांकि तैयबपुर रेल संघर्ष समिति एवं आमजनों की मांग पर तैयबपुर हॉल्ट पर आवश्यकता अनुसार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया गया है. जिससें रेलवे को अब अच्छा खासा राजस्व की प्राप्ति भी हो रही है. लेकिन सुविधा नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है. तैयबपुर स्टेशन से पोठिया प्रखंड के 4 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोगों का जिला मुख्यालय किशनगंज जाने-आने के लिए रेलमार्ग ही सहारा है. स्थानीय जिला परिषद सदस्य सह रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष निरंजन राय ने बताया कि वर्ष 2007 में छोटी लाइन से बड़ी लाइन में आमान परिवर्तन के बाद से ही तैयबपुर रेलवे स्टेशन उपेक्षा का दंश झेल रहा है. आमान परिवर्तन के पहले यह पूर्ण स्टेशन था जिसे हॉल्ट बना दिया गया. संघर्ष समिति के काफी प्रयास के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव मिला है लेकिन प्लेटफॉर्म जर्जर हो जाने से परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है. जिससे यात्रियों में हमेशा खतरा बना रहता है. स्टेशन परिसर में एक टूटी हुई चापाकल है जिससें बड़ी मशक्कत से आयरन युक्त पानी निकलता है. शौचालय नहीं रहने से खास कर महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है. तैयबपुर रेल संघर्ष समिति के निरंजन राय, मदन पांडे, केशव यादव सहित स्थानीय लोगों ने डीआरएम कटिहार का ध्यान तैयबपुर हॉल्ट स्टेशन पर आकृष्ट कराते हुए जनहित में प्लेटफॉर्म की मरम्मती, शौचालय का नव निर्माण एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










