शिक्षा की राह में रोड़ा बन रही कच्ची सड़क

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा की राह में रोड़ा बन रही कच्ची सड़क

शिक्षा की राह में रोड़ा बन रही कच्ची सड़क

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बुधरा पंचायत के वार्ड संख्या पांच में आदर्श मध्य विद्यालय एवं बीआरसी कार्यालय जाने वाली कच्ची सड़क की हालत बदत्तर है. बारिश में दिनों में यह सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गया है. जिससें विद्यालय जाने में छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो वही दूसरी ओर बीआरसी कार्यालय जाने में भी शिक्षकों को परेशानी झेलनी पर रही है. बता दें कि लगभग पांच दशक पूर्व आदर्श मध्य विद्यालय की स्थापना हुई थी. लंबी अवधि बीतने के बावजूद आज तक यह सड़क अपने उद्धारक की बाट जोह रहा है. बुधरा ग्राम पंचायत में ही प्रखंड कार्यालय अवस्थित है. लेकिन न तो पंचायत के मुखिया और न ही अधिकारी सड़क निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं. छात्रों के लिए यही एक मात्र सड़क है, जिससे बच्चें प्रतिदिन आवागमन करते है. वर्तमान बारिश के समय में उक्त सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. सड़क पर कीचड़ व जलजमाव के कारण हमेशा फिसल कर स्कूली बच्चे गिरकर चोटिज हो जाते हैं. स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी विशाल राज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है. जनहित के लिए आदर्श मध्य विद्यालय पोठिया तक जाने वाली कच्ची सड़क को पक्की कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन