किशनगंज में अगले 24 घंटे भारी, नदी किनारे व निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किशनगंज जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. कुछ प्रखंडों में नदी उफान पर आ सकती हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

विज्ञापन

किशनगंज : लगातार हो रही बारिश के बीच जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए मौसम आधारित चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 घंटे संवेदनशील रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहीं हल्की तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश तथा कुछ इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा बताया है.

विज्ञापन

इन प्रखंडों के लिए विशेष सतर्कता

जारी चेतावनी के अनुसार ठाकुरगंज और पोठिया प्रखंड में महानंदा नदी, जबकि बहादुरगंज और दिघलबैंक में कनकई नदी के जलस्तर पर विशेष नजर रखने को कहा गया है. वहीं कोचाधामन और नगर क्षेत्र में जलभराव की आशंका जताई गई है. टेढ़ागाछ में फिलहाल सामान्य स्थिति है, लेकिन मौसम सक्रिय रहने की संभावना बनी हुई है.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचना देने को कहा गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन