गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, 2.150 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान बरामद गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपित.

किशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादुरगंज में 2.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहादुरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को 7 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में एक व्यक्ति अपने घर से गांजा की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की.

चार आरोपित गिरफ्तार, 2.150 किलो गांजा बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2.150 किलोग्राम गांजा बरामद किया. मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार हुई.

  1. अरविंद कुमार (20 वर्ष), निवासी कटहलबाड़ी.
  2. मालती देवी (60 वर्ष), निवासी कटहलबाड़ी.
  3. भविन्द्र हरिजन (55 वर्ष), निवासी दहगांव.
  4. संजना कुमारी (19 वर्ष), निवासी भटाबाड़ी.

नेटवर्क और अवैध संपत्ति की भी होगी जांच

पुलिस के अनुसार इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. साथ ही गांजा की खरीद-बिक्री के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच चल रही है. तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में बहादुरगंज थाना कांड संख्या 428/26, दिनांक 7 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है. आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी

कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार भारती, पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार तथा बहादुरगंज थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

और पढ़ें : किशनगंज में मेहरबान मानसून, ठाकुरगंज-पोठिया में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन