पौआखाली उपस्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा देख भड़क उठे जदयू विधायक

Updated:
विज्ञापन

विधायक श्री अग्रवाल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवा भंडारण कक्ष, पैथोलॉजी लैब और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया.

विज्ञापन

पौआखाली जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल बुधवार को पौआखाली उपस्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा देख भड़क उठे. औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक को अस्पताल के चप्पे-चप्पे पर बदहाली और लापरवाही की शिकायतें मिली. गंदगी से बजबजाते शौचालय और बेसिन को देख उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से पूछा, इतनी लापरवाही क्यों. उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी, तो यह मामला विधानसभा की दहलीज तक जाएगा. विधायक श्री अग्रवाल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवा भंडारण कक्ष, पैथोलॉजी लैब और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान शौचालय और बेसिन गंदगी से पटे पड़े थे, जिससे उठ रही असहनीय दुर्गंध ने वहां खड़े होना भी दूभर कर दिया था. मरीजों के लिए रखे गए बेडों की हालत अत्यंत दयनीय पाई गई, जिसे देख विधायक ने गहरी चिंता जताई. विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा है कि, अस्पताल की यह स्थिति दिखाती है कि मरीजों की जान के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है. बदहाली और गंदगी के बीच इलाज संभव नहीं है, यह स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही है. जिले में स्वास्थ्य विभाग की कारगुजारियों की वे मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे.विधायक ने मौके से ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ठाकुरगंज और सिविल सर्जन को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से भी आग्रह किया है कि वे स्वयं इस स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करें ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके. इस दौरान उनके साथ प्रो विष्णुकांत झा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार राय, चंदन कुमार आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन