राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में यूएचडब्लूसी का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में यूएचडब्लूसी का उद्घाटन

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में यूएचडब्लूसी का उद्घाटन

विज्ञापन

किशनगंज. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में गुरूवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी ने किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. सिविल सर्जन ने कहा कि बिहार सरकार की “स्वस्थ बिहार, सशक्त बिहार ” की परिकल्पना को साकार करते हुए जिले में यह यूएचडब्ल्यूसी स्थापित किया गया है, जो न केवल महाविद्यालय परिसर में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को प्राथमिक एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा. बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा. शहरी स्वास्थ सलाहकार सुमन सिन्हा ने बताया कि यूएचडब्लूसी के माध्यम से सरकार की प्राथमिकता है कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो. इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों में यह पहल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा को मजबूत करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन