कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :11 May 2026 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

किशनगंज. जिले में शराब तस्करों व मद्यपान करने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने मोजाबाड़ी पुल पर विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी, तो अधिकारियों के होश उड़ गये. कार के अंदर से कुल 76.560 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. मौके से उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में सफीक अनवर को गिरफ्तार किया है, जो पूर्णिया का निवासी बताया जा रहा है. हालांकि, कार्रवाई के दौरान कार चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि तस्कर पश्चिम बंगाल से शराब की यह खेप लेकर किशनगंज के कोचाधामन जा रहे थे. उन्होंने कहा शराब की तस्करी के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है. फरार चालक की पहचान कर ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन