शराब के साथ महिला समेत चार व 12 शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ महिला समेत चार व 12 शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

किशनगंज. बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के उद्देश्य से किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह एक्शन मोड में है. जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर बंगाल से सटी सीमाओं तक विभाग द्वारा लगातार सघन छापेमारी व जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 24 घंटों में उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों से शराब बरामद करते हुए एक महिला सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार फरिंगगोला चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान 1.05 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसके आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. धरमगंज में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में दो लीटर शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया. विभाग ने पूरब पाली श्मशान घाट के समीप संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए छापेमारी की. जहां से एक लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया. बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित विभिन्न चेक पोस्टों पर बंगाल की ओर से आने वाले लोगों की जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गयी, तो 12 लोग शराब पीने की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तार किया गया. विभाग की इस सख्ती से सीमावर्ती इलाकों में शराब का सेवन कर बिहार में प्रवेश करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन