पीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य का नप अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या 11 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने किया.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के वार्ड संख्या 11 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने किया. मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 11 केला बागान मोहल्ला में उक्त पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला ढक्कन निर्माण का कार्य शिलान्यास किया गया. करीब 36 लाख रुपए की राशि से इसका निर्माण होगा. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि शहर को क्लीन व ग्रीन रखने के साथ विकास कार्यों को लेकर कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों में जो काम नहीं हुआ वह एक साल में किया गया है. उन्होंने कहा कि विकास से अबतक अछूते रहे कई इलाकों में विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान वार्ड पार्षद प्रदीप ठाकुर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन