विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में मंगलवार देर रात एक 20 वर्षीय विवाहिता महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. मृतका की पहचान छोटी देवी (20 वर्ष) पति राजा सोनार के रूप मे हुई है. मृतका का मायके नगर परिषद क्षेत्र के सोनार पट्टी रोड मुहल्ले में है. सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने मृतक महिला के पति राजा सोनार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि को मृतका छोटी देवी को उसके पति राजा सोनार द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया था. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई गई. पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. हालांकि प्रथमद्रष्टया पुलिस को गला दबाकर हत्या किए जाने की भी आशंका है. इधर घटना के बाद मृतका के परिजन सदर थाना में आवेदन देने की तैयारी में जुटे हुए हैं. परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतका के पिता विजय सोनार ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि उन्हें मंगलवार की देर रात्रि को सूचना मिली की बेटी सदर अस्पताल में मृत पड़ी है. यह सुनकर अस्पताल पहुंचा तो देखा बेटी छोटी देवी सदर अस्पताल में स्ट्रेचर में मृत पड़ी है. मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है. घटना के एक दिन पूर्व मृतका के पिता विजय सोनार अपनी बेटी से मिलने नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित किराए के मकान में गए थे. उस समय बेटी उदास दिख रही थी. घटना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी 2 वर्ष पूर्व बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी निवासी राजा सोनार से हुई थी. उनका एक बच्चा भी है. मृतका छोटी देवी अपने पति के साथ नेपालगढ़ कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन