ePaper

एक लाख 80 हजार मतदाताओं का प्रपत्र किया अपलोड : बीडीओ

Updated at : 18 Jul 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
एक लाख 80 हजार  मतदाताओं का प्रपत्र किया अपलोड : बीडीओ

एक लाख 80 हजार मतदाताओं का प्रपत्र किया अपलोड : बीडीओ

विज्ञापन

, कोचाधामन कोचाधामन स्थित प्रखंड कार्यालय वेशम में बीडीओ श्रीराम पासवान ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन लेकर राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कर अपेक्षित सहयोग करने की अपील किये. इस अवसर पर बीडीओ श्रीराम पासवान ने कहा कि कोचाधामन में कुल 2 लाख 12 हजार नौ सौ 91 मतदाता हैं. एक लाख 80 हजार से अधिक मतदाताओं का प्रपत्र आनलाइन अपलोड किया जा चुका है. किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं छूटेगा इसलिये पूरी पारदर्शिता के साथ इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है. इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दानिश इकबाल भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल ने भी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पदाधिकारियों के समक्ष अपना सुझाव रखे. इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जफर इकबाल मनरेगा पीओ मुस्तफा जमाल अंसारी आदि पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन