गबन के आरोप में कुरियर कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त कंपनी की एक शाखा मारवाड़ी कॉलेज रोड के पास किशनगंज हब नाम से है.

विज्ञापन

किशनगंज परिवहन सेवाओं और कुरियर के व्यवसाय से जुड़े एक कंपनी के कर्मी के विरुद्ध मंगलवार को रुपए गबन की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है. आरोपित अभिषेक कुमार झा रूईधासा हनुमान मंदिर रोड का रहने वाला है व स्थायी रूप से समस्तीपुर जिले का रहने वाला है. कुल 6 लाख 22 हजार 617 रुपए गबन की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त कंपनी की एक शाखा मारवाड़ी कॉलेज रोड के पास किशनगंज हब नाम से है. 14 जनवरी को कंपनी के द्वारा उक्त शाखा में कैशऑडिट किया गया था. ऑडिट में 6 लाख 22 हजार 617 रुपए की कमी पाई गई. आरोपित अभिषेक झा शाखा में हब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे जिससे वहां के वित्तीय लेन देन की जिम्मेवारी सौंपी गई थी. ऑडिट के दौरान पाया गया की आरोपित कर्मी के द्वारा अपने सहयोगियों को रुपए मुहैया करवाए गए हैं. कंपनी के द्वारा बार बार संपर्क किए जाने पर अब उक्त रुपए कम्पनी में जमा नहीं करवाए.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन