छात्रा के अपहरण का प्रयास की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण का प्रयास की प्राथमिकी

छात्रा के अपहरण का प्रयास की प्राथमिकी

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक कॉलेज रोड के पास मंगलवार को परीक्षा देकर बाहर निकल रही एक छात्रा के अपहरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीड़ित छात्रा के द्वारा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छात्रा कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकल रही थी. तभी एक युवक अचानक आकर युवती के अपहरण का प्रयाश करने लगा. इतने में युवती चीखने लगी. चीखने की आवाज सुन वहां आसपास के लोग जमा हो गए. इसके बाद पीड़ित युवती सदर थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन