नयी चेतना अभियान 4.0 के तहत लैंगिक समानता व आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 9:21 PM

विज्ञापन

नयी चेतना अभियान 4.0 के तहत लैंगिक समानता व आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

विज्ञापन

किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने उद्योग विभाग के समीप स्थित मैदान में आयोजित नई चेतना अभियान 4.0 कार्यक्रम में जीविका दीदियों के आर्थिक और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों ने परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ रोजगार-स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक बीमा मो. वारिस इकबाल और जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने भी जीविका दीदियों के योगदान की सराहना की. उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2025 से अब तक नई चेतना अभियान के तहत लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इसके अंतर्गत प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, कैंडल मार्च, घरेलू हिंसा के विरुद्ध चर्चा, रंगोली प्रतियोगिता और महिला साक्षरता, लिंगानुपात, भ्रूण हत्या रोकथाम, आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी आदि विषयों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. उद्योग विभाग के समीप स्थित मैदान में बैडमिंटन, क्रिकेट, कैरम, चम्मच नींबू रेस, रस्साकसी जैसे खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिला प्रखंड और जीविका सामुदायिक संगठन से आए कर्मी और जीविका दीदियों ने भाग लिया. क्रिकेट में विमेन 11 और डीपीसीयू 11 विजेता रही. कार्यक्रम में विजेता टीम और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. सामाजिक विकास प्रबंधक जीविका गिरीश कुमार दास ने बताया कि 25 नवंबर से 31 जनवरी तक चले इस अभियान के दौरान लगभग 22 हजार स्वयं सहायता समूह और 2 लाख 52 हजार से अधिक जीविका दीदियों के माध्यम से जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. जीविका दीदियों ने रैली, शपथ, प्रभात फेरी, बैठक, जनसंवाद, डोर टू डोर कैंपेन सहित कई गतिविधियों के माध्यम से लोगों को लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन