किशनगंज में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, चूड़ीपट्टी से निकला भव्य जुलूस

Updated:
विज्ञापन

फोटो- जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर किशनगंज शहर आस्था और उत्साह से सराबोर रहा. विभिन्न मोहल्लों से निकले जुलूस चूड़ीपट्टी से सीरत कमेटी की अगुवाई में एक साथ रवाना हुए. प्रशासन की चौकसी में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

विज्ञापन

किशनगंज शहर में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर आस्था और उत्साह का नजारा देखने को मिला. हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर शहर के विभिन्न मुहल्लों से जुलूस निकाला गया, जो चूड़ीपट्टी स्थित बज्म-ए-अदब के पास पहुंचा. यहां से सीरत कमेटी किशनगंज की अगुवाई में सभी जुलूस एक साथ निकले. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया. सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी मुहल्लों से निकला जुलूस, चूड़ीपट्टी से हुआ रवाना

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न मुहल्लों में उत्साह का माहौल रहा. अलग-अलग इलाकों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सभी जुलूस चूड़ीपट्टी पहुंचे. इसके बाद सीरत कमेटी किशनगंज की अगुवाई में संयुक्त जुलूस निकाला गया.

प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा जुलूस

चूड़ीपट्टी से निकला जुलूस फल चौक, नीमचंद रोड, गांधी चौक और डेमार्केट सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे. पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया और शहर में पूरे दिन पर्व जैसा माहौल बना रहा.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

जुलूस को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. शहर के विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे.

एसपी समेत अधिकारियों ने लिया व्यवस्था का जायजा

एसपी संतोष कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार कनीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहे. वहीं एसडीएम अनिकेत कुमार, डीएसपी, सीओ राहुल कुमार, सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था का जायजा लेते रहे. अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग और प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए.

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ जुलूस

प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के बीच ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन