उद्योग संवाद में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
उद्योग संवाद में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं
विज्ञापन
मौके पर ही किया कई मामलों का निपटारा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश
किशनगंज. जिला उद्योग केंद्र (डीआइसी) के प्रांगण में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल राज ने की. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में उद्योग, स्वरोजगार व स्टार्टअप को बढ़ावा देना तथा इससे जुड़े लोगों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना था.सीधा संवाद व त्वरित समाधान
संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के उद्यमियों व स्टार्टअप से जुड़े युवाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना. कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही कार्य-संबंधित समाधान प्रदान किए. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्यमियों व सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से किया जाए. उन्होंने कहा कि उद्योग संवाद जैसे मंच प्रशासन व आमजन के बीच की दूरी को कम करते हैं. इससे धरातल पर आने वाली अड़चनों को दूर करने में मदद मिलती है.विभागीय समन्वय पर जोर
बैठक में उद्योग व स्टार्टअप के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर बिजली व सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा ताकि नए उद्योगों को स्थापित करने में कोई तकनीकी बाधा न आए. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिल कुमार मंडल (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र), मो माहिन रज़ा (जिला समन्वयक, स्टार्टअप), अनुराधा चंद्रा (जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका) आदि शामिल रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन