ePaper

जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

Updated at : 04 Oct 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

विभिन्न प्रखंडों से आए हुए आवेदकों एवं शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी के समक्ष अपनी अर्जी रखी.

विज्ञापन

डीएम सुनेंगे आमजनों की समस्या व शिकायत, हर शुक्रवार को समाहरणाल में किशनगंज.जिलाधिकारी विशाल राज के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए हुए आवेदकों एवं शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी के समक्ष अपनी अर्जी रखी. जिलाधिकारी ने विहित नियम एवं प्रक्रियानुसार निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए.कुल 18 मामले जिलाधिकारी के समक्ष जनता दरबार में आये. जिलाधिकारी ने धैर्यपूर्वक एक-एक आवेदकों की बात को ध्यान से सुना एवं उनपर अग्रतर आवश्यक कार्रवाई करने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने समस्याओं की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कुछ मामलों में त्वरित राहत के लिए निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए. कुछ मामलों में जांच कराने का निर्देश भी दिया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि आमजनों से जुड़ी हुई सभी समस्याओं व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी. आमजन प्रत्येक शुक्रवार को 10:00 से अपनी समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते है. उनकी बातों पर नियमानुसार यथाशीघ्र कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर अपर समाहर्ता अमेन्द्र कुमार पंकज, वरीय उप समाहर्ता सुनीता कुमारी, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, कार्यालय सहायक विवेक कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन