डीएम ने कोचाधामन में किसान पंजीकरण शिविरों का लिया जायजा
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
डीएम ने कोचाधामन में किसान पंजीकरण शिविरों का लिया जायजा
विज्ञापन
बिशनपुर व सुंदर बाड़ी पहुंचे जिला पदाधिकारी, कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कोचाधामन. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में चल रहे किसान पंजीकरण शिविरों का बुधवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज ने स्थलीय जायजा लिया. डीएम ने प्रखंड के बिशनपुर व सुंदर बाड़ी पंचायतों में आयोजित शिविरों में पहुंचकर वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिविर में तैनात कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे, इसे सुनिश्चित किया जाए.किसानों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कई स्थानों पर किसानों से सीधा संवाद किया व उनकी समस्याओं को सुना. उन्होंने किसानों को पंजीकरण से मिलने वाली सब्सिडी व सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचे, इसके लिए समय पर पंजीकरण अनिवार्य है.डीएम के इस दौरे के दौरान बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ प्रभाष कुमार, मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, मुखिया तनवीर आलम, राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार पटेल व प्रफुल्ल झा सहित कई अन्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे. जिला पदाधिकारी के औचक निरीक्षण से कर्मियों में सक्रियता देखी गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन