डीएलएसए के सचिव ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर द्वारा सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई. बैठक में सचिव ने थानाध्यक्षों को नोटिस तामिला शत प्रतिशत तथा ससमय कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

किशनगंज.जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं. इसी क्रम मे गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर द्वारा सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई. बैठक में सचिव ने थानाध्यक्षों को नोटिस तामिला शत प्रतिशत तथा ससमय कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे संबंधित पक्षकार राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भाग ले सकेंगे और अपने वादों का निपटारा समझौता से करवा सकेंगे. थानाध्यक्षों ने सूचित किया कि नोटिस का तामिला लगभग पूर्ण की जा चुकी है. उन्होंने जानकारी दी कि नोटिस तामिला के दौरान पक्षकारों के बीच राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि आमजन इसका लाभ ले सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन