दीक्षांत समारोह 31 को, महामहिम राज्यपाल व अन्य गणमान्य लोग करेंगे शिरकत
गरिमा और उज्ज्वल भविष्य की आशाओं से परिपूर्ण रहेगा.
, किशनगंज शहर के रामपुर स्थित तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट में प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में आगामी 8 फरवरी को 31वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा. तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मतिउर रहमान ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, मंत्री अशोक चौधरी, मोहम्मद जमा खान, खालिद अनवर,सहित अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे. चेयरमैन मौलाना मतिउर रहमान ने बताया कि राज्यपाल श्री खान के आगमन को लेकर हम सभी काफी उत्साहित है और उनके दौरे से यहां के छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि महदुल उलूम अल इस्लामिया, जामिया आयशा अल इस्लामिया एवं अन्य संस्थानों के उत्तीर्ण 100 से अधिक छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए खुशी, गर्व और सफलता के अविस्मरणीय क्षण लेकर आएगा. पूरा वातावरण ज्ञान, गरिमा और उज्ज्वल भविष्य की आशाओं से परिपूर्ण रहेगा. उन्होंने कहा कि तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज उत्तर-पूर्वी बिहार का एक प्रसिद्ध, विश्वसनीय और प्रतिष्ठित शैक्षणिक, सामाजिक एवं तकनीकी संस्थान है, जो पिछले तीन दशकों से शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर और प्रभावशाली सेवाएँ प्रदान कर रहा है. पत्रकार वार्ता में सचिव अब्दुल रसीद, प्रिंसिपल मुजम्मिल हक, रहबरे इस्लाम, मंसूर आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए