कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत शुरू

Updated:
विज्ञापन

कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत शुरू

विज्ञापन

दिघलबैंक. दोगिरजा गांव में धार्मिक आस्था व उत्साह के बीच श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा. कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ती नजर आयीं. वहीं युवाओं ने भगवा ध्वज लेकर पूरे जोश व श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया. यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक के रूप में महा मंडलेश्वर आशुतोष दास जी महाराज के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा. आयोजन तीन मई से नौ मई तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगा. कार्यक्रम के तहत दो मई को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जबकि 10 मई 2026 को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा. आयोजन की व्यवस्था ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से की जा रही है. गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन