भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी और एपीएफ के बीच समन्वय बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल खुली सीमा होने के कारण सतर्कता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है.

विज्ञापन

किशनगंज टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन की सीमा चौकी फतेहपुर में शुक्रवार को भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय एवं सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज के द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में समवाय माफीटोला के समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह, सीमा चौकी फतेहपुर प्रभारी उप निरीक्षक द्विजेंद्र कलिता सहित नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल एपीएफ की ओर से डीएसपी किशोर श्रेष्ठ एवं अन्य जवान उपस्थित थे. बैठक के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार ने एपीएफ नेपाल के अधिकारियों का स्वागत करते हुए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा, तस्करी तथा मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा क्षेत्र में निरंतर संयुक्त पेट्रोलिंग चलाने पर सहमति जताई गई. साथ ही सीमा पर अनावश्यक आवाजाही को रोकने, आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहन जांच करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने पर जोर दिया गया. इसके अतिरिक्त सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण, मानव तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल खुली सीमा होने के कारण सतर्कता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. किसी भी प्रकार की घुसपैठ, संदिग्ध गतिविधि अथवा आतंकी गतिविधियों की सूचना मिलने पर दोनों बलों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. बैठक के अंत में पवन कुमार ने एपीएफ नेपाल पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन