दो स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को होगी सुविधा

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :13 Apr 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
दो स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को होगी सुविधा

यात्रियों की बढ़ती भीड़ व गर्मी के मौसम में ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो महत्वपूर्ण स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है

विज्ञापन

ठाकुरगंज

यात्रियों की बढ़ती भीड़ व गर्मी के मौसम में ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो महत्वपूर्ण स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. ताम्बरम–न्यू तिनसुकिया और एसएमवीटी बेंगलुरु–बालुरघाट के बीच चलाई जा रही ये ट्रेनें देश के दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों को जोड़ते हुए यात्रियों को राहत देने का काम करेंगी. दोनों ट्रेनों का संचालन तीन-तीन फेरों के लिए किया जाएगा.

ताम्बरम–न्यू तिनसुकिया स्पेशल: दक्षिण से पूर्वोत्तर तक सीधा संपर्क

ट्रेन संख्या 06015 (ताम्बरम–न्यू तिनसुकिया) 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को ताम्बरम से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर गुरुवार को 04:30 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 06016 (न्यू तिनसुकिया–ताम्बरम) 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 20 बजे चलकर रविवार को 16 बजे ताम्बरम पहुंचेगी. इस ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं. यह ट्रेन चेन्नई एग्मोर रेलवे स्टेशन, विजयवाड़ा जंक्शन, भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन, खड़गपुर जंक्शन, मालदा टाउन रेलवे स्टेशन, न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन और गुवाहाटी रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा.

बेंगलुरु–बालुरघाट स्पेशल: पूर्व और दक्षिण के बीच मजबूत कड़ी : ट्रेन संख्या 06561 (एसएमवीटी बेंगलुरु–बालुरघाट) 12, 19 और 26 अप्रैल 2026 को सुबह 08:50 बजे रवाना होकर मंगलवार को 06:00 बजे बालुरघाट पहुंचेगी . वापसी में ट्रेन संख्या 06562 (बालुरघाट–बेंगलुरु छावनी) 15, 22 और 29 अप्रैल को सुबह 05:15 बजे चलकर शुक्रवार को 03:00 बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी. इस ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं. यह ट्रेन काटपाड़ी जंक्शन, राजमुंद्री रेलवे स्टेशन, खुर्दा रोड जंक्शन, कटक रेलवे स्टेशन, खड़गपुर जंक्शन, बर्द्धमान जंक्शन और बुनियादपुर रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी . यात्रियों के लिए राहत भरी खबर : गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी. IRCTC Rail Connect और आधिकारिक वेबसाइट पर इन ट्रेनों की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी उपलब्ध है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले विवरण अवश्य जांच लें .

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन