मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरूद्ध निरंतर करें कार्रवाई - डीएम

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :05 May 2026 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
मादक पदार्थों  के अवैध कारोबार के विरूद्ध निरंतर करें कार्रवाई - डीएम

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बंगाल से बिहार होते हुए नेपाल की ओर छोटे-छोटे रास्तों से कम मात्रा में फर्टिलाइजर की तस्करी की जा रही है,

विज्ञापन

-बैठक में नशा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. बैठक के दौरान मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई. इसमें आसूचना के आदान-प्रदान, मादक पदार्थों की तस्करी के प्रमुख रूट, तस्करी के तौर-तरीकों, जिले में प्रचलित मादक पदार्थों के प्रकार, तस्करों से संबंधित सूचनाओं तथा नशामुक्ति केन्द्रों की स्थिति की समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बंगाल से बिहार होते हुए नेपाल की ओर छोटे-छोटे रास्तों से कम मात्रा में फर्टिलाइजर की तस्करी की जा रही है, जिस पर विशेष निगरानी आवश्यक है. इस संबंध में एसएसबी, स्थानीय पुलिस एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि इस अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके. पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि अप्रैल माह में तस्करी से संबंधित गतिविधियों में कमी दर्ज की गई है, किन्तु मानव तस्करी, पशु तस्करी एवं फर्टिलाइजर तस्करी से संबंधित सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं. उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को अपने स्तर पर सतत सूचना संकलन एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में “सुख नशा” एवं अन्य नशा विरोधी अभियानों को और सशक्त किया जाएगा. जिले में ड्रग्स के संभावित प्रवेश बिंदुओं को चिन्हित करते हुए उन पर सख्त निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया. बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि माह जनवरी से 03 मई 2026 तक कुल 1145 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है. इस अवधि में 52,330 लीटर देशी शराब, 5,814.885 लीटर विदेशी शराब तथा 398 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं. साथ ही 80 वाहनों को भी जब्त किया गया है. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, डीएसपी साइबर एवं अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन