कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी का बहादुरगंज में उनके समर्थकों ने विरोध जताया है.

विज्ञापन

बहादुरगंज. पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी का बहादुरगंज में उनके समर्थकों ने विरोध जताया है. सोमवार को बहादुरगंज के एलआरपी चौक पर कांग्रेस नेता प्रो मुसब्बीर आलम के नेतृत्व में समर्थकों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया. मौके पर प्रो आलम ने कहा कि बिहार सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर सांसद पप्पू यादव को सच बोलने की सजा दी है. नीट छात्रा हत्या कांड का पप्पू यादव ने खुलकर विरोध किया था नतीजा सरकार के इशारे पर पुलिस ने बीमार अवस्था में उन्हें गिरफ्तार किया एवं प्रताड़ित किया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बदले की भावना से काम करती है. सच की आवाज बुलंद करने वाले को सरकार इसी तरह प्रताड़ित करती रहती है. वहीं कार्यकर्ताओं ने एलआरपी चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में प्रो मुसब्बीर आलम, मो गुलाम सरवर अजहरी, अखलाकुर रहमान, संतोष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन