सहकारी संघ अध्यक्ष का किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन

सहकारी संघ अध्यक्ष का किया अभिनंदन

विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने सौंपा प्रमाण पत्र; क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पैक्स अध्यक्षों ने दी बधाई

दिघलबैंक. स्थानीय पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह को पूर्णिया प्रमंडल (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार) सहकारी संघ का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शनिवार को उनके आवास परिसर में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने मनीष कुमार सिंह को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया था.

पूरे जिले के लिए गौरव की बात

समारोह को संबोधित करते हुए दिघलबैंक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश सिंह ने कहा कि मनीष कुमार सिंह की इस सफलता के पीछे स्थानीय जनता का अटूट विश्वास व सहयोग है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में प्रमंडल स्तर की बड़ी जिम्मेदारी मिलना न केवल दिघलबैंक बल्कि पूरे किशनगंज जिले के लिए गर्व का विषय है. अन्य वक्ताओं ने भी उनके सफर की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर से शुरू कर प्रमंडल स्तर तक पहुंचना उनकी कर्मठता व लोकप्रियता का प्रमाण है. यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी.

विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों व सहकारिता से जुड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की. इस अवसर पर दिघलबैंक मुखिया पूनम देवी, धनगढ़ा पैक्स अध्यक्ष फैयाज आलम, सिंघीमारी पैक्स अध्यक्ष फिरोज आलम, लोहागाड़ा पैक्स अध्यक्ष शिव नारायण यादव, मुखिया अखिलेशुर रहमान व तुलसिया पैक्स अध्यक्ष अंशु चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. समारोह में राजू सिंह, भानु चौबे, बबलू हेमब्रम, जागेश्वर गोस्वामी, राजकुमार साह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिलीप कुमार, नासिम, भूषण यादव व विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने मनीष कुमार सिंह को फूलों का हार पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन