आश्रित को मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाएं सीएम : मुजाहिद

Updated:
विज्ञापन

आश्रित को मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाएं सीएम : मुजाहिद

विज्ञापन

किशनगंज. मौलाना तौसीफ रेजा मामले में पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर उचित एवं त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखे पत्र में कहा है कि मौलाना तौसीफ़ रेजा की 04314 योग नगरी श्रषिकेश -मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन में 26-04-2026 को असमाजिक तत्वों द्वारा हत्या किए जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी अपराधियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने, मृतक के परिजनों को बिहार सरकार से कम से कम बीस लाख रुपए मुआवजा, मृतक की पत्नी को रेलवे में नौकरी देने एवं पीड़ित परिवार को रेलवे से उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है. पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि उन्होने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उक्त मामले को लेकर मिलने का समय मांगा था, परंतु मुख्यमंत्री के दिल्ली में होने के कारण पांच मई को मिलने का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि उनका पांच मई को मेदांता गुरुगांव में आपरेशन है, इसलिए रविवार को पत्र भेज कर मुख्यमंत्री को वस्तु स्थिति से पत्र लिखकरअवगत कराया गया. मालूम हो कि है कि बीते 27 अप्रैल की सुबह को मौलाना तौसीफ रेजा का शव यूपी के बरेली केंट के निकट रेलवे ट्रेक से पास मिला था. बरेली पुलिस प्रशासन ने रेल दुर्घटना मानकर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया था. बाद में मौलाना की पत्नी ने बताया कि मौलाना तौसीफ़ रेजा बीते 26 अप्रैल को रात के 9 बजकर 45 बजे अपनी पत्नी तबस्सुम को फोन कर ट्रेन में उनके साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जो नशे में थे मार पीट करने की बात कही थी और शाहजहांपुर पुलिस से मदद की मांग की थी. बाद में मृतक की पत्नी जब अपने पति से विडियो कालिंग पर बात की तो देखा कि उनका कालर पकड़ कर है और कुछ लोग मार पीट कर रहे हैं. मौलाना तौसीफ रेजा और उनकी पत्नी तबस्सुम से बात- चीत का रिकार्डिंग मौलाना के मोबाइल में रिकार्ड है. पूर्व विधायक ने कहा कि इस प्रकार ये साबित होता है कि मौलाना की ट्रेन में इन्हीं असमाजिक तत्वों ने हत्या कर शव को ट्रेन से फेंक दिया है. पूर्व में मामले में बरेली सिविल थाना में यूडी केस दर्ज श्रकर पोस्ट मार्टम कराया गया था. अब मामले में मारपीट की बात सामने आने पर जीआरपी थाना बरेली में हत्या का केस दर्ज कराया जायेगा, जिसके लिए मौलाना की पत्नी, भाई, एवं साला बरेली के लिए निकल चुके है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन